ePaper

पटना : अध्यक्ष की ओर से बुलायी गयी प्रबंधक कमेटी की बैठक आज

Updated at : 05 Mar 2019 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : अध्यक्ष की ओर से बुलायी गयी प्रबंधक कमेटी की बैठक आज

महासचिव ने बैठक को रद्द करने का निकाला पत्र पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पदधारकों के बीच बढ़ी खींचतान का परिणाम यह है कि कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित द्वारा पांच मार्च को बुलायी गयी प्रबंधक कमेटी की बैठक को महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने असंवैधानिक बता रद्द करने […]

विज्ञापन
महासचिव ने बैठक को रद्द करने का निकाला पत्र
पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पदधारकों के बीच बढ़ी खींचतान का परिणाम यह है कि कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित द्वारा पांच मार्च को बुलायी गयी प्रबंधक कमेटी की बैठक को महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने असंवैधानिक बता रद्द करने का पत्र निर्गत कर दिया है. वहीं, बैठक में शामिल होने के लिए अध्यक्ष व बाहरी सदस्य तख्त साहिब पहुंचे हैं.
जत्थेदार का इस्तीफा नामंजूर : पटना सिटी. सिखों के दूसरे बड़े तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब मेंप्रबंधक कमेटी की खींचतान में जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह खालसा की ओर से दिये गये इस्तीफा को महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने नामंजूर कर दिया है.
महासचिव ने इस आशय का पत्र सोमवार की देर शाम जत्थेदार के नाम से जारी किया है. इसमें कहा गया है कि आपके द्वारा इस्तीफे की जानकारी संगतों को मिलने के बाद समूह पटना की संगत पटना साहिब में हाजिर होकर अपना रोष जताया है.
इतना ही नहीं इस्तीफा को नामंजूर करने के लिए समूह साध संगत पटना साहिब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर कलुहान के प्रधान सरदार गुरमुख सिंह मुखे जी, झारखंड प्रदेश गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर के प्रधान सरदार शैलेंद्र सिंह खालसा, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दुर्गापुर पश्चिम बंगाल, बर्धमान बासीपुर गुरुद्वारा प्रबंधक के साथ सिख संगत पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़िसा, यूपी व राजस्थान की संगत से पटना साहिब प्रबंधक कमेटी को पत्र मिला है.
जिसमें पहले की तरह आपको सेवा संभालने, इस्तीफा नामंजूर व रद्द करने के संबंध में पत्र जारी कर निवेदन किया गया है. इसके अलावा पटना की संगतों में सरदार जगजीवन सिंह चितकोहरा, सरदार कुलदीप सिंह बग्गा, बीबी कंबलजीत कौर, दमनजीत सिंह रानू के अलावा कई संगत है. ऐसे में संगत की भावना व मांगो को देखते हुए इस्तीफा नामंजूर करते हुए आप पहले की तरह जत्थेदार तख्त साहिब हरिमंदिर जी पटना साहिब की सेवा संभालेगे.
हालांकि इस मामले में कमेटी के प्रधान अवतार सिंह हित का कहना है कि मंगलवार को प्रस्तावित प्रबंधक कमेटी की बैठक में इसका फैसला होगा. अभी इस्तीफा नामंजूर नहीं हुआ है. बताते चले कि रविवार को जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह खालसा ने प्रबंधक कमेटी के महासचिव को पत्र भेज कर जत्थेदार की पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन