लोकसभा की सभी सीटों पर राजद की तैयारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राजद सूबे की सभी 40 लोकसभा सीट पर अपनी फूलप्रूफ तैयारी करेगा. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारी तथा सह प्रभारियों की शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ सभी सीटों पर अपनी पूरी तैयारी रहनी चाहिए, ताकि महागठबंधन के उम्मीदवार एनडीए के प्रत्याशियों को हरा सकें. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र […]
विज्ञापन
पटना : राजद सूबे की सभी 40 लोकसभा सीट पर अपनी फूलप्रूफ तैयारी करेगा. पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारी तथा सह प्रभारियों की शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ सभी सीटों पर अपनी पूरी तैयारी रहनी चाहिए, ताकि महागठबंधन के उम्मीदवार एनडीए के प्रत्याशियों को हरा सकें. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामचंद्र पूर्वे की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि प्रत्याशी महागठबंधन के जिस भी दल का हो सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मदद करनी है.
बैठक में तय किया गया कि सभी बूथों पर मुकम्मल तैयारी रहनी चाहिए. इसके लिए तय हुआ कि एक ही दिन सात मार्च से राज्य के सभी जिला, 10 मार्च को सभी प्रखंड और 13 मार्च को पंचायतों में बैठक होगी. जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी पर विस्तार से चर्चा होगी. राजद के प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में विस्तार से लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई.
बैठक में उन कोर इश्यू पर भी चर्चा हुई जिन मुद्दों को चुनाव के दौरान आम लोगों के बीच रखना है. बैठक में प्रधान महासचिव आलोक मेहता, पूर्व सांसद रामजी मांझी, प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार, पंचायती प्रकोष्ठ के सुरेंद्र कुमार, मुखिया नंदू यादव, खुर्शीद आलम सिद्दीकी, विनोद यादव, प्रमोद यादव, सेवा यादव, शोभा पासवान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन