पटना : मदरसा बोर्ड : 28 से भरें परीक्षा फॉर्म
पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड की दसवीं (फोकानिया)और बारहवीं (मौलवी) की परीक्षा मार्च में शुरू हो जायेंगी. इसके लिए परीक्षा फॉर्म 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच भरे जायेंगे. औपचारिक रूप से इसकी घोषणा एक-दो दिन में कर दी जायेगी. मदरसा बोर्ड की इन परीक्षाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जायेंगे. मदरसा बोर्ड […]
पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड की दसवीं (फोकानिया)और बारहवीं (मौलवी) की परीक्षा मार्च में शुरू हो जायेंगी. इसके लिए परीक्षा फॉर्म 28 फरवरी से 9 मार्च के बीच भरे जायेंगे. औपचारिक रूप से इसकी घोषणा एक-दो दिन में कर दी जायेगी. मदरसा बोर्ड की इन परीक्षाओं के लिए आवेदन ऑनलाइन भरे जायेंगे.
आपके शहर में
मदरसा बोर्ड की इस साल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का सत्र तीन से चार महीने लेट हाे चुका है. बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अब्दुल क्यूम अंसारी ने बताया कि परीक्षाओं की तिथि तय की जा चुकी है. इसकी कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं. जल्दी ही फॉर्म भरने की तिथियां जारी कर दी जायेंगी. सत्र को नियमित करने के लिए बोर्ड खास प्रयास कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए