अथमलगोला : हादसे में युवक की मौत, लोगों ने शव रखकर जाम की सड़क

Updated at : 21 Feb 2019 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
अथमलगोला : हादसे में युवक की मौत, लोगों ने शव रखकर जाम की सड़क

अथमलगोला : एनएच-31 पर अथमलगोला प्रखंड के गंजपर गांव में हुए सड़क हादसे में बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड 11 निवासी देवन राय के पुत्र रमेश यादव की मौत हो गयी. इससे गुस्साये लोगों ने न्यू बाइपास के समीप सड़क जाम कर दिया. लोगों के युवक के शव को बीच सड़क पर रखकर यातायात बाधित […]

विज्ञापन
अथमलगोला : एनएच-31 पर अथमलगोला प्रखंड के गंजपर गांव में हुए सड़क हादसे में बख्तियारपुर नगर परिषद के वार्ड 11 निवासी देवन राय के पुत्र रमेश यादव की मौत हो गयी.
इससे गुस्साये लोगों ने न्यू बाइपास के समीप सड़क जाम कर दिया. लोगों के युवक के शव को बीच सड़क पर रखकर यातायात बाधित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे
बाद में प्रशासन के अथक प्रयास व बीस हजार मुआवजा दिये जाने के बाद जाम हटाया गया. इस बीच करीब चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. जानकारी हो की देवन राय अपने पुत्र रमेश यादव के साथ बाइक से बाढ़ जा रहे थे. इसी दौरान अथमलगोला थाना क्षेत्र के गंजपर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया.
फुलवारीशरीफ : जानीपुर के सिमरा गांव के पास एनएच 98 पर बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. मृतक की शिनाख्त दुल्हिनबाजार के सोरमपुर निवासी उत्तम कुमार के रूप में होते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन