पटना : जिले में 60 फीसदी से अधिक मतदान कराने का है लक्ष्य
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जिले में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं. इस बार पूर्ण रूप से इवीएम व वीवीपैट से चुनाव कराये जा रहे हैं. इसलिए सभी लोगों को जानकारी रहे, बूथ पर इवीएम व वीवी पैट को लेकर कोई समस्या नहीं आये. इसके लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो […]
विज्ञापन
पटना : जिले में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां चरम पर हैं. इस बार पूर्ण रूप से इवीएम व वीवीपैट से चुनाव कराये जा रहे हैं. इसलिए सभी लोगों को जानकारी रहे, बूथ पर इवीएम व वीवी पैट को लेकर कोई समस्या नहीं आये.
इसके लिए मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, जो बूथ लेवल तक सभी को जानकारी देंगे. डीएम कुमार रवि ने बुधवार को हिंदी भवन में मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की. बताया कि 300 मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिले के सभी 4260 बूथों पर कुल 45 लाख के लगभग मतदाता हैं
.
हमारा लक्ष्य कम से कम 60 फीसदी यानी 25 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करें. प्रशिक्षण के बाद सबकी जांच की जायेगी. कार्यक्रम में डीएम ने जानकारी दी कि वर्ष 1914 में सिर्फ एक शहरी चुनाव इवीएम का प्रयोग किया गया था और आज सभी जगहों पर इवीएम व वीवीपैट का प्रयोग हो रहा है.
इन मुद्दों पर काम करने की जिम्मेदारी
सहयोगियों के साथ तालमेल बनाये रखें.
मतदान के लिए प्रयुक्त महत्वपूर्ण सामग्री को चेकलिस्ट से मिलान करें.
कनेक्शन कर बैटरी आदि को जांच लें.
ग्रीन पेपर सीलए स्पेशल टैगए स्ट्रीपसील का नंबर नोट करें.
मॉक पोल ससमय प्रारंभ करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन