विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखायेगी जनता : संजय

पटना: जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि जनता को महंगाई की आग में झोंकनेवाली भाजपा को विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता सबक सिखायेगी. भाजपा नेता महाभारत के पात्रों को याद कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. सुशील मोदी के इसी रवैये के कारण उनकी पार्टी में जो महाभारत […]
पटना: जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा कि जनता को महंगाई की आग में झोंकनेवाली भाजपा को विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता सबक सिखायेगी. भाजपा नेता महाभारत के पात्रों को याद कर लोगों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.
सुशील मोदी के इसी रवैये के कारण उनकी पार्टी में जो महाभारत शुरू होनेवाला है, इसकी वजह से हर जगह उन्हें महाभारत का पात्र नजर आ रहा है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय इन दिनों बेचैन हैं. इसलिए कभी उन्हें विज्ञान की शब्दावली याद आ रही है, तो कभी महाभारत के पात्रों में खो जाते हैं.
अनजान से लिफ्ट न लें लड़कियां
श्री सिंह ने कहा कि लड़कियों व युवतियों को अनजान लोगों से लिफ्ट नहीं लेना चाहिए. इस मामले पर पुलिस अपना कार्रवाई कर रही है और आरोपितों को पकड़ कर कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि युवती ने कह दिया है कि उसके साथ कुछ नहीं हुआ, लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे हैं कि चलती कार में युवती से दुष्कर्म हुआ. इससे लगता है कि किसी भी बात को अपनी तरह से पेश करना भाजपा नेताओं में शुमार हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




