पटना : एटीएम काटने वाला गैंग पकड़ाया, तीन गिरफ्तार

Updated at : 19 Feb 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : एटीएम काटने वाला गैंग पकड़ाया, तीन गिरफ्तार

हरियाणा का मेवाती गैंग और पशु चोर कुरैशी गैंग काटते थे एटीएम, 70 हजार बरामद पटना : राजधानी में रातों-रात एटीएम मशीन को काटकर लाखों रुपये उड़ा देने वाले हरियाणा के मेवाती गैंग को पटना पुलिस ने ट्रेस कर लिया है. पुलिस ने मेवाती गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके कब्जे […]

विज्ञापन
हरियाणा का मेवाती गैंग और पशु चोर कुरैशी गैंग काटते थे एटीएम, 70 हजार बरामद
पटना : राजधानी में रातों-रात एटीएम मशीन को काटकर लाखों रुपये उड़ा देने वाले हरियाणा के मेवाती गैंग को पटना पुलिस ने ट्रेस कर लिया है. पुलिस ने मेवाती गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, इनके कब्जे से एक बिना नेमप्लेट वाली स्कॉर्पियो गाड़ी, 70 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं.
सिटी एसपी मध्य अमरकेश डी ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि एटीएम मशीन काटने का एक्सपर्ट मेवाती गैंग ने कुरैशी गैंग से हाथ मिला लिया था. दोनों अंतराज्यीय गैंग है और यह गैंग पटना के अलावा अन्य राज्यों में भी एटीएम चोरी कर चुका है. गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश चल रही है.
इसी गैंग ने 15 जनवरी की देर रात को पटना में चार एटीएम को काटकर 28 लाख रुपये चुरा लिया था. पकड़े गये लोगों में मुख्य सरगना आलम शेर रजा उर्फ आलम शेर, उर्फ चुनमुन है. ये घोड़ाडोगरी बैतुल, मध्यप्रदेश का रहने वाला था. यह हरियाणा के मेवाती गैंग के साथ मिलकर काम करता है. पटना में एटीएम काटने की साजिश आलम ने ही रची थी.
आलम औरंगाबाद जिले के बंधुआ, कुटुम्बा में अपना अड्डा बनाये हुए था. कुटूम्बा का ही शब्बीर अंसारी तथा औरंगाबाद जिले के जानकीपुर, टंडवा का रहने वाला इबरार हुसैन भी पकड़ा गया है. यह गैंग अलग-अलग राज्यों में नक्सल प्रभावित इलाकों में अपना अड्डा बनाता है. इनसे जुड़े कई बैंक एकाउंट को सीज किया गया है.
आलम ने मेवाती और कुरैशी गैंग को हरियाणा से बुलाया था पटना
दअरसल मेवाती गैंग का सरगना आलम शेर रजा पहले मध्यप्रदेश से हरियाणा में अपना अड्डा बनाये हुए था. इसके बाद उसने बिहार के औरंगाबाद में अपना ठिकाना बनाया.
यहीं से वह हरियाणा के गैंग को बुलाता था और कुछ लोकल लोगों के साथ मिलकर एटीएम काटकर चोरी व अन्य घटनाओं को अंजाम देता था. 25 फरवरी 2014 में पटना के बहादुरपुर इलाके से पुलिस ने मेवाती गैंग के साथ इसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था. जेल से छूटने के बाद फिर सक्रिय हो गया था.
आलम ने ही हरियाणा से मेवाती गैंग के कुछ अन्य सदस्यों और हरियाणा में ही सक्रिय कुरैशी गैंग को भी बुलाया. कुरैशी गैंग पशुओं की चोरी कर दूसरे राज्य में ले जाकर बेच देता है. कुरेशी गैंग के पास मिनी ट्रक और गैस कटर भी मौजूद रहता है. दोनों गैंग पर दूसरे राज्यों में इनाम भी घोषित है.
क्या है मामला
15 जनवरी 2019 की रात पटना के जक्कनपुर, कदमकुआं, अालमगंज और सुल्तानगंज में चार एटीएम को काट 28 लाख रुपये चुरा लिया था. गैंग को पकड़ने के लिए एसएसपी गरिमा मलिक ने एसआइटी बनायी थी.
इसको सिटी एसपी अमरकेश डी लीड कर रहे थे. एसआइटी ने कदमकुआं इलाके से सरगना समेत गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया और हाल के दिनों में एटीएम काटे जाने के सभी मामले का खुलासा किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन