पटना : जून, 2019 तक गांधी सेतु का पश्चिमी लेन का काम होगा पूरा, हो रही मॉनीटरिंग : नंदकिशोर

Updated:
विज्ञापन

पटना : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि जून 2019 तक गांधी सेतु का पश्चिमी लेन का काम पूरा हो जायेगा. गांधी सेतु के पुनर्निर्माण को लेकर हो रहे काम की सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी के साथ बिहार सरकार के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं. सोमवार को विधान परिषद […]

विज्ञापन
पटना : पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि जून 2019 तक गांधी सेतु का पश्चिमी लेन का काम पूरा हो जायेगा. गांधी सेतु के पुनर्निर्माण को लेकर हो रहे काम की सड़क, परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारी के साथ बिहार सरकार के अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं.
सोमवार को विधान परिषद में कांग्रेस के प्रेमचंद्र मिश्र के ध्यानाकर्षण का पथ निर्माण मंत्री ने जवाब दिया. प्रश्नकर्ता सदस्य ने गांधी सेतु के निर्माण में इस्तेमाल स्टील के घटिया उपयोग व काम में देरी होने का आरोप लगाया. इस पर पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि इपीसी मोड में गांधी सेतु का निर्माण हो रहा है. सेतु के 46 पाया में 40 पाया के ऊपरी स्ट्रक्चर का कटिंग का काम पूरा हो गया है.
कटिंग का मलबा गंगा नदी में गिरता है. पाया संख्या एक से नौ तक स्टील सुपर स्ट्रक्चर का काम पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि सेतु निर्माण में लगे इंजीनियर सुनील कुमार सिंह का ट्रांसफर सामान्य प्रक्रिया है. रामचंद्र भारती के अल्पसूचित सवाल के जवाब में पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि छपरा-हाजीपुर फोर लेन दिसंबर तक चालू हो जायेगा.
शोर से अधिकारी दीर्घा में बैठे लोगों ने दबा लिये कान
भोजनावकाश से पूर्व विधानसभा को पांच मिनट भी न चलने देने से राजद ओवर काॅनफिडेंस में था. पोस्टर आदि छपवाकर तैयारी पहले से की कर ली गयी थी. भोजनावकाश के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई. मंत्रिमंडल के कई सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री आ चुके थे.
आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों और भूमि संबंधी महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा होती उससे पहले ही राजद विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. ऐसे -ऐसे नारे लगाये गये कि पदाधिकारी दीर्घा में बैठे अपर मुख्य सचिव गृह आमिर सुबहानी तो अपने कानों में अंगुली डालकर काफी देर तक बैठे रहे. बार-बार अनुरोध और आदेश पर भी विपक्ष शांत नहीं हुआ तो आसन ने मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री की ओर देखा.
आसन ने विपक्ष के हंगामा को नजरंदाज कर कार्यवाही जारी रखी. विपक्ष अपने ही हंगामा में इतना मगन हो गया कि अपने संशोधन प्रस्ताव पर भी हंगामा करता रहा इससे वह बहुमत से खारिज हो गया. वहीं, सरकार के प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित होते गये.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन