पानी का संकट, सड़क पर उतरे लोग, अशोक राजपथ जाम
पटना सिटी : वार्ड संख्या 58 के दर्जनभर मुहल्लों में पानी की समस्या पर वार्ड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज मुहल्ला में आगजनी कर अशोक राजपथ को जाम कर दिया. सड़क जाम किये लोगों का कहना है कि बेलवरगंज बोरिंग पानी उगलने में अब […]
पटना सिटी : वार्ड संख्या 58 के दर्जनभर मुहल्लों में पानी की समस्या पर वार्ड के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित लोगों ने शुक्रवार को आलमगंज थाना क्षेत्र के बेलवरगंज मुहल्ला में आगजनी कर अशोक राजपथ को जाम कर दिया. सड़क जाम किये लोगों का कहना है कि बेलवरगंज बोरिंग पानी उगलने में अब विफल है.
बीते दो माह से पानी की अनियमित आपूर्ति हो रही है. बीते गुरुवार की शाम से फायर बिग्रेड बोरिंग ठप होने की स्थिति में पानी की आपूर्ति ठप पड़ गयी है. इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी समझा-बुझा कर जाम हटाने की कोशिक की. इसी बीच मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद प्रमोद गुप्ता ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर एक घंटे की मशक्कत के बाद सड़क जाम हटवाया. पूर्व पार्षद का कहना है कि महापौर सीता साहू के वार्ड में समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है. नागरिक बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए