पटना : खाते से उड़ाये 80 हजार, थानों का चक्कर काट रही है महिला

Updated:
विज्ञापन

24 घंटे में दो बार खाते में लगायी सेंध पटना : ऑनलाइन ठगी और एटीएम फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. साइबर ठगों ने इस बार चौबीस घंटे में एक ही बैंक एकाउंट से दो बार में कुल 80 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. पैसों की निकासी देर रात में की […]

विज्ञापन
24 घंटे में दो बार खाते में लगायी सेंध
पटना : ऑनलाइन ठगी और एटीएम फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. साइबर ठगों ने इस बार चौबीस घंटे में एक ही बैंक एकाउंट से दो बार में कुल 80 हजार रुपये निकाल लिये गये हैं. पैसों की निकासी देर रात में की गयी. घटना के बाद खाताधारक महिला सुनीता कुमारी तीन थानों का चक्कर काट चुकी है, लेकिन उसकी प्राथमिकी अब तक दर्ज नहीं की गयी है. 80 हजार रुपयों की निकासी से महिला आर्थिक संकट में पड़ गयी है.
महिला रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. महिला के मुताबिक 12 फरवरी की रात 11.38 बजे उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाले गये.
इसके बाद 13 फरवरी की रात 12.06 बजे दोबारा 40 हजार रुपये निकाल लिये गये. उसने सबसे पहले एसबीआइ की रामकृष्णा नगर शाखा में संपर्क किया जहां पर उसका बैंक एकाउंट है. उसने बैंक में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी. बैंक की तरफ से उसके आवेदन पर बैंक की मुहर लगायी गयी है, लेकिन तीन थानों में घूमने के बाद भी उसका मामला दर्ज नहीं किया गया है.
भिखना पहाड़ी में एटीएम से निकाला गया है पैसा : बैंक से मिली जानकारी के मुताबिक भिखना पहाड़ी में मौजूद एटीएम से महिला के खाते से पैसा निकाला गया है.
बैंक एकाउंट रामकृष्णा नगर में होने के कारण महिला एफआइआर दर्ज कराने के लिए सबसे पहले रामकृष्णा नगर थाने गयी, लेकिन वहां पर केस नहीं लिया गया. इसके बाद महिला पीरबहोर थाने पहुंची थी. दोनों थाने पर बताया गया कि पैसा जहां से निकाला गया है, एफआइआर वहीं दर्ज होगी. चूंकि पैसों की निकासी भिखना पहाड़ी से की गयी है, इसलिए महिला को कदमकुआं थाने भेजा गया. महिला ने वहां आवेदन दे दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन