पटना : डिस्टेंस मोड में इग्नू से कर सकते हैं पीएचडी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : डिस्टेंस मोड से जो लोग पीएचडी करना चाहते हैं, वे इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से कर सकते हैं. यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ इग्नू और कुछ स्टेट यूनिवर्सिटीज को ही पीएचडी व एमफिल कराने की अनुमति दी गयी है. छात्रों को नसीहत दी गयी है कि वे एमफिल व पीएचडी […]
विज्ञापन
पटना : डिस्टेंस मोड से जो लोग पीएचडी करना चाहते हैं, वे इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से कर सकते हैं. यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ इग्नू और कुछ स्टेट यूनिवर्सिटीज को ही पीएचडी व एमफिल कराने की अनुमति दी गयी है.
छात्रों को नसीहत दी गयी है कि वे एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम को लेकर किसी भी अन्य संस्था की बातों में नहीं आएं. यूजीसी द्वारा इग्नू व कुछ स्टेट ओपन यूनिवर्सिटीज को भी एमफिल व पीएचडी प्रोग्राम को नॉन टेक्निकल प्रोग्राम इन रेगुलर (फुल टाइम या पार्ट टाइम) मोड में कर सकते हैं जिन्हें यूजीसी द्वारा स्वीकृति दी गयी है.
मुख्यालय में होगा कोर्स वर्क : जल्द ही पीएचडी के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. इसके लिए एंट्रेंस टेस्ट भी आयोजित होगा. पीएचडी के लिए सेलेक्टेड छात्रों को छह महीने के कोर्स वर्क के लिए दिल्ली जाना होगा. कोर्स वर्क कराने की व्यवस्था स्टडी सेंटरों या क्षेत्रीय कार्यालयों में नहीं है, लेकिन छात्र यहां से आवेदन कर सकते हैं.
कोर्स वर्क के बाद अपने शहर में रहकर भी वे इसे कर पायेंगे. 10 विषयों में एमफिल व 45 विषयों में पीएचडी करने का ऑप्शन छात्रों के लिए होगा. इग्नू के निदेशक ने कहा कि डॉ अभिलाष नायक ने कहा छात्रों के लिए यह बढ़िया ऑप्शन है. जल्द ही इसके लिए तिथियों की घोषणा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन