पटना : घर की छत पर लगे मोबाइल टावर में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड की दो यूनिट पहुंची, अफरातफरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : राजधानी स्थित बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर शनिचरा के पास अरशद अब्दुल के मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आग की लपटों ने पड़ोसी रइसुल हक के मकान को भी चपेट में ले लिया. इससे अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची […]
विज्ञापन
पटना सिटी : राजधानी स्थित बहादुरपुर थाना क्षेत्र के संदलपुर शनिचरा के पास अरशद अब्दुल के मकान की छत पर लगे मोबाइल टावर में शार्ट सर्किट से आग लग गयी. आग की लपटों ने पड़ोसी रइसुल हक के मकान को भी चपेट में ले लिया. इससे अफरा-तफरी मच गयी.
आपके शहर में
विज्ञापन
सूचना म���लने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में जुट गयी. फायर अफसर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि दो यूनिट एक कंकडबाग और दूसरी पटना सिटी से पहुंच कर आग बुझाने का काम किया. अगलगी की घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की आशंका है. पड़ोसी के घर की छत पर रखे सामान भी जल कर राख हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन