राजद में उम्मीदवारी की जोर आजमाइश, रघुवंश अकेले ठोंक रहे ताल
पटना : राजद में लोस चुनाव में उम्मीदवारी की जोर आजमाइश जारी है. वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को छोड़ अभी पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है. यहां तक कि लालू परिवार से कौन और कहां से उम्मीदवार होगा, यह भी अभी परदे के अंदर ही है. अभी तक महागठबंधन में […]
पटना : राजद में लोस चुनाव में उम्मीदवारी की जोर आजमाइश जारी है. वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को छोड़ अभी पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है.
आपके शहर में
यहां तक कि लालू परिवार से कौन और कहां से उम्मीदवार होगा, यह भी अभी परदे के अंदर ही है. अभी तक महागठबंधन में सीट शेयरिंग भी नहीं हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि राजद 20 से 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. राजद पप्पू यादव को छोड़ अपने सभी सांसदों को फिर से चुनाव मैदान में उतारेगी. इसके अलावे रघुवंश प्रसाद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह, कांति सिंह, एमए फातमी आदि को भी चुनावी अखाड़े में उतारने की चर्चा है. दिग्गज नेताओं में अभी तक सिर्फ रघुवंश प्रसाद सिंह ही चुनाव के ताल ठोक रहे हैं.
जगदानद सिंह भी बक्सर में सक्रिय हैं. रघुवंश प्रसाद सिंह सवर्ण मतदाताओं को पार्टी से बांधने की कोशिश कर रहे. वैशाली लोकसभा क्षेत्र उनकी पहली पसंद है. वे कहते हैं कि वे जनता के पास जा रहे हैं. राजद में उम्मीदवारी के एलान पर कहते हैं कि हमलोग एनडीए के नाम के इंतजार में हैं. जो उनको हराने में सक्षम होगा वे मैदान में उतरेगा. महागठबंधन का लक्ष्य एनडीए को हराना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए