पटना सिटी : गोलकपुर, शिवपुर और घघा घाट के बोरिंग पंप खराब, दूषित पानी की होती है आपूर्ति, नागरिकों ने नयी बोरिंग को दिया आवेदन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 4:12 AM

विज्ञापन

पटना सिटी : वार्ड संख्या 49 में स्थित तीन जलापूर्ति पंपों में दो पंप खराब हो चुके हैं. नतीजतन एक दर्जन मुहल्लों में पानी की समस्या कायम है. इतना ही नहीं वार्ड में पुराने व जर्जर हो चुके तीन बोरिंगों में शिवपुर, गोलकपुर व घघा घाट से लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है. ऐसे […]

विज्ञापन

पटना सिटी : वार्ड संख्या 49 में स्थित तीन जलापूर्ति पंपों में दो पंप खराब हो चुके हैं. नतीजतन एक दर्जन मुहल्लों में पानी की समस्या कायम है. इतना ही नहीं वार्ड में पुराने व जर्जर हो चुके तीन बोरिंगों में शिवपुर, गोलकपुर व घघा घाट से लोगों की प्यास नहीं बुझ रही है. ऐसे में नयी बोरिंग हो, इसके लिए नागरिकों ने जल पर्षद को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा है.

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि 25 से 30 साल पुराने तीनों जलापूर्ति पंप अब पानी उलीचने में कारगर नहीं हैं. गर्मी में जल स्तर नीचे जाता है, तब पानी की समस्या और गंभीर हो जाती है.

हालांकि, घघा घाट बोरिंग में गुरुवार से आयी खराबी अभी दूर नहीं हो पायी थी कि लॉ कॉलेज गोलकपुर की बोरिंग में भी गड़बड़ी आ गयी, जिससे लोगों को समस्या कासामना करना पड़ रहा है. हालांकि जल पर्षद के सहायक अभियंता विनोद कुमार तिवारी का कहना है कि लॉ कॉलेज की बोरिंग में गड़बड़ी नहीं है. घघा घाट की बोरिंग की मरम्मत करायी गयी है.
पुरानी व जर्जर बोरिंग से नहीं बुझती प्यास, जलापूर्ति पाइप भी फटा ,घरों में आ रहा है गंदा पानी
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि रानी घाट व गुलबी घाट के पास जलापूर्ति पाइप निर्माण कार्य की वजह से फट गया है. इससे महीनों से घरों में दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है. इससे आसपास के नागरिक परेशान हैं. पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था में नागरिकों को इधर-उधर चक्कर काटना पड़ रहा है. हालांकि, इस मामले में जल पर्षद के अभियंता ने बताया कि स्थानीय नागरिकों की ओर से पाइप लाइन फटने की शिकायत नहीं मिली है.शनिवार को वे खुद मैकेनिक भेज कर वहां की स्थिति से अवगत होंगे. पाइप लाइन फटा होगा, तो मरम्मत करायी जायेगी.
नया प्रस्ताव, स्थानाभाव में नहीं हुई बोरिंग
वार्ड के तीनों बोरिंग पुराने व जर्जर होने की स्थिति में नागरिकों ने नयी बोरिंग रानी घाट में स्थित डॉ अरुण तिवारी के कॉर्नर के समीप में स्थित जमीन पर कराने की मांग की है. इसके लिए आवेदन की प्रतिलिपि जन मुक्ति संघर्ष वाहिनी के कृष्ण मुरारी के नेतृत्व में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री, कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा, महापौर सीता साहु, निगमायुक्त, मुख्य अभियंता व वार्ड पार्षद सीमा वर्मा को सौंपा गया है.
इसमें नयी बोरिंग कराने का आग्रह किया गया है. हालांकि, सहायक अभियंता की मानें तो शिवपुर में पुरानी बोरिंग के स्थान पर नयी बोरिंग हो, इसके लिए टेंडर तक की प्रक्रिया अपनायी गयी, लेकिन स्थानाभाव की वजह से बोरिंग कार्य नहीं हो सका. घघा घाट में नयी बोरिंग कराने का प्रस्ताव है, इस पर कार्य चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन