पटना : अकाल तख्त में मिली सजा आज भुगतने आयेंगे प्रधान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हररिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित अकाल तख्त से मिली सजा भुगतने के लिए बुधवार को तख्त साहिब पहुंच रहे हैं. प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष के तख्त […]
विज्ञापन
पटना सिटी : श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की जन्मस्थली तख्त श्री हररिमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह हित अकाल तख्त से मिली सजा भुगतने के लिए बुधवार को तख्त साहिब पहुंच रहे हैं.
प्रबंधक कमेटी के महासचिव सरदार महेंद्रपाल सिंह ढिल्लन ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष के तख्त साहिब पहुंचने के बाद मिली सजा के तहत तीन घंटे सेवा करनी है. इसमें एक घंटे जोड़ा घर में जूता साफ करने, एक घंटा लंगर हाल में जूठे बर्तन मांजने व एक घंटा दरबार साहिब में कीर्तन सुनने की सजा सुनायी गयी है.
उसी का अनुपालन गुरुवार से वह करेंगे. सजा पूर्ण होने के उपरांत अध्यक्ष को 5100 रुपये की कड़ाह प्रसाद बनवाने, अरदास करने व श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ रखवाने के बाद ही वह सजा से मुक्त हो पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन