फुलवारीशरीफ : युवती की हत्या कर ट्रैक पर फेंका शव, भाई हिरासत में, ऑनर किलिंग की आशंका
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : गौरीचक थाने के वरुणा गांव की कोमल (20) का शव सोमवार को परसा बाजार थाने के महुली हाॅल्ट के पास ट्रैक के बीच से मिला. खास बात यह है कि शव ट्रैक पर भले ही मिला है, लेकिन उसकी मौत ट्रेन से कटने के कारण नहीं हुई, उसकी बॉडी सेफ है. सूत्रों कि […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : गौरीचक थाने के वरुणा गांव की कोमल (20) का शव सोमवार को परसा बाजार थाने के महुली हाॅल्ट के पास ट्रैक के बीच से मिला. खास बात यह है कि शव ट्रैक पर भले ही मिला है, लेकिन उसकी मौत ट्रेन से कटने के कारण नहीं हुई, उसकी बॉडी सेफ है. सूत्रों कि मानें तो यह ऑनर किलिंग का मामला है.
लड़की की दूसरी जगह पर हत्या की गयी और फिर उसकी बॉडी को ट्रैक पर फेंका दिया गया. पुलिस ने युवती के भाई को हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि कोमल कुरथौल के एक निजी स्कूल की छात्रा थी. गौरीचक के थानेदार कृष्ण मुरारी ने बताया कि आॅनर किलिंग है या नहीं, पुलिस जांच कर रही है. युवती के भाई से पूछताछ हो रही है.
प्रेमी की भी हत्या कर दिये जाने की चर्चा
ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवती का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. तीन दिन पहले लड़का उससे मिलने उसके घर गया था. लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ कर हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगा दिया. जब लड़की ने यह बात पुलिस को बताने की धमकी दी तो उसकी भी हत्या कर दी गयी. लेकिन पुलिस को अब तक कोई साक्ष्य नहीं मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










