पटना : मंदिरी नाले पर सड़क निर्माण इस माह होगा शुरू

पटना : लगभग दो वर्ष की देरी से बाद शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बनी योजनाओं को अब तेजी से जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विभिन्न योजनाओं के लिए बनी पटना स्मार्ट सिटी लि. कंपनी के माध्यम से एक के बाद एक योजनाओं को पूरा करने के लिए टेंडर […]
पटना : लगभग दो वर्ष की देरी से बाद शहर में स्मार्ट सिटी के तहत बनी योजनाओं को अब तेजी से जमीन पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. विभिन्न योजनाओं के लिए बनी पटना स्मार्ट सिटी लि. कंपनी के माध्यम से एक के बाद एक योजनाओं को पूरा करने के लिए टेंडर आधारित कंपनियों को वर्क ऑर्डर जारी किया जा रहा है.
इस क्रम में शुक्रवार को स्मार्ट सिटी कंपनी ने मंदिरी नाले पर बनने वाली सड़क के लिए नेशनल प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन कंपनी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया. इस प्रोजेक्ट के तहत इनकम टैक्स चौराहे से लेकर बांस घाट तक जाने के लिए 1.2 किलोमीटर सड़क बनेगी. जिसकी चौड़ाई 15 मीटर रखी गयी है. लगभग 15-28 फरवरी के बीच इस पर काम शुरू कर दिया जायेगा. प्रोजेक्ट को पूरा करने में एक वर्ष का समय रखा गया है. प्रोजेक्ट की लागत 67.10 करोड़ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










