पटना : हड़ताल से 250 स्कूलों में नहीं मिल पा रहा मिड-डे-मील
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Feb 2019 4:34 AM
पटना : रसाेइया संघ की हड़ताल से अभी भी जिले के 250 से अधिक स्कूलों की रसोइ सूनी पड़ी हैं. वहां मध्याह्न भोजन की आपूर्ति कई हफ्तों से ठप है. शिक्षा विभाग के अफसर लाख जतन करने के बाद भी रसोइयों की हड़ताल समाप्त नहीं करा सके हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ज्यादा पटना जिले […]
पटना : रसाेइया संघ की हड़ताल से अभी भी जिले के 250 से अधिक स्कूलों की रसोइ सूनी पड़ी हैं. वहां मध्याह्न भोजन की आपूर्ति कई हफ्तों से ठप है. शिक्षा विभाग के अफसर लाख जतन करने के बाद भी रसोइयों की हड़ताल समाप्त नहीं करा सके हैं. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक ज्यादा पटना जिले के बिहटा ब्लॉक में प्रभावित हुई है.
हालात यह है कि शिक्षा विभाग के अफसर कुछ स्थानों पर वैकल्पिक रसाेइ बनाने वाले की तलाश भी कर रहे हैं. लेकिन, लोग काम पर नहीं आ रहे हैं. हाल ही में बिहार मध्याह्न योजना के निदेशक विनोद कुमार सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को निर्देश दिया था कि जो रसोइएं काम पर नहीं आ रहे हैं, उनकी जगह रसोइयों की नियुक्ति की जाये. चेतावनी के बाद भी अभी कई अहम स्कूलों में मध्याह्न भोजन ठप है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










