पटना : इनकम टैक्स का स्लैब बढ़ाया जाये, महिलाओं की सुरक्षा पर हो जोर
Updated at : 01 Feb 2019 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगे. हर वर्ग से जुड़े लोग इससे काफी उम्मीद लगाये बैठे हैं. वे लोग टैक्स में राहत समेत कई सुविधाओं की अपेक्षा सरकार से कर रहे हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी व पेंशन स्कीम को लागू करने की भी उम्मीद है. हायर […]
विज्ञापन
पटना : केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल एक फरवरी को आम बजट पेश करेंगे. हर वर्ग से जुड़े लोग इससे काफी उम्मीद लगाये बैठे हैं. वे लोग टैक्स में राहत समेत कई सुविधाओं की अपेक्षा सरकार से कर रहे हैं. स्वास्थ्य सुविधाओं में बेहतरी व पेंशन स्कीम को लागू करने की भी उम्मीद है.
हायर एजुकेशन में इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए अच्छे बजट की जरूरत
पुरानी पेंशन स्कीम हो लागू
उम्मीद करते है कि बजट में पुराने पेंशन स्कीम को लागू करने की घोषणा हो. इससे तीन करोड़ कर्मियों को लाभ मिलेगा. वहीं, रेलवे के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्त की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा होनी चाहिए. कॉलोनियों में आवास की बेहतर व्यवस्था हो.
एसएनपी श्रीवास्तव, महामंत्री, पूर्व मध्य रेल कर्मचारी यूनियन
बजट से हर आम और खास की उम्मीदें होती हैं इसलिए ज्यादातर लोगों ने इनकम टैक्स छूट का दायरा बढ़ने का उम्मीद सरकार के अंतिम बजट पर लगा है. सरकारी तंत्र एवं इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों ही क्षेत्रों में गुणवत्ता एवं उपलब्धता के पैमाने पर नाकाफी है. इनकम टैक्स छूट का दायरा बढ़ सकता है.
रितेश आनंद, चार्टर्ड एकाउंटेंट
आम बजट हमेशा आम वर्ग को देखते हुए पेश किया जाना चाहिए. लड़कियों की शिक्षा, इलेक्ट्रॉनिक आयटम जैसे लैपटॉप, परीक्षार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में रेल का किराया आदि बहुत महंगा नहीं होना चाहिए. गृहणियों के लिए रोजगार की व्यवस्था अादि सुविधाओं को लेकर बजट से उम्मीदें जुड़ी हुई है.
तराना परवीन, गृहणी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




