अब पटना से नेपाल जाना होगा आसान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : एनएच-107 महेशखूंट-मधेपुरा व एनएच 527सी मझौली-चोरौत के बीच 10 मीटर सड़क चौड़ा करने का काम फरवरी के अंत में शुरू होगा. सड़क निर्माण होने से नेपाल जाने में सुविधा होगी. सड़क चौड़ी करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो जायेगा. एनएचएआइ […]
विज्ञापन
पटना : एनएच-107 महेशखूंट-मधेपुरा व एनएच 527सी मझौली-चोरौत के बीच 10 मीटर सड़क चौड़ा करने का काम फरवरी के अंत में शुरू होगा. सड़क निर्माण होने से नेपाल जाने में सुविधा होगी. सड़क चौड़ी करने के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.
इसके बाद सड़क निर्माण का काम शुरू हो जायेगा. एनएचएआइ के आधिकारिक सूत्र ने बताया कि ठेकेदार का चयन हो गया है. राष्ट्रीय उच्च पथ विकास परियोजना फेज चार के तहत एनएच 107 महेशखूंट से मधेपुरा तक सड़क के दस मीटर चौड़ा करने का काम होना है.
सड़क निर्माण के लिए 80 फीसदी जमीन अधिग्रहण काम पूरा हो गया है. पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने बताया कि पीएम प्रोजेक्ट में शामिल सड़कों के निर्माण में तेजी आयी है. एनएच 107 व एनएच 527 सी सड़क के 10 मीटर चौड़ा होने से आवागमन की सुविधा बढ़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन