पटना : गंदे पानी को इटीपी से साफ कर दोबारा कर सकेंगे इस्तेमाल
Updated at : 28 Jan 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और इटीपी प्लांट का उद्घाटन किया गया. एसटीपी के उद्घाटन के बाद अब आइजीआइएमएस से निकले वाले सीवरेज पानी को साफ कर के ही नाले में छोड़ा जायेगा. जबकि इटीपी के माध्यम से जैविक प्रक्रिया से गंदे पानी को साफ कर दैनिक उपयोग […]
विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में रविवार को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और इटीपी प्लांट का उद्घाटन किया गया. एसटीपी के उद्घाटन के बाद अब आइजीआइएमएस से निकले वाले सीवरेज पानी को साफ कर के ही नाले में छोड़ा जायेगा.
जबकि इटीपी के माध्यम से जैविक प्रक्रिया से गंदे पानी को साफ कर दैनिक उपयोग के लिए इस्तेमाल किया जायेगा. संस्थान परिसर में इसका उद्घाटन करते हुए आइजीआइएमएस के निदेशक डॉ एनआर विश्वास ने बताया कि एसटीपी से 20 केएलडी पानी को साफ करने की क्षमता रहेगी. अस्पताल परिसर के लिए यह अच्छी शुरुआत है इससे पर्यावरण की स्वच्छता भी बनी रहेगी.
वहीं अस्पताल के अधीक्षक अभियंता अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों ही नयी सुविधा से पानी की शुद्धता बनी रहेगी और पानी बर्बाद भी नहीं होगा. पानी का सही समय पर इस्तेमाल भी किया जा सकेगा. इस मौके पर अस्पताल के पीआरओ परवेज कुमार, सुनील कुमार, बीके सिन्हा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




