पटना सिटी : ब्लोअर फटने से लगी आग, दंपती की जलने से मौत
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र की कचौड़ी गली में शुक्रवार को अहले सुबह आग की लपटों में घिर कर दंपती की मौत हो गयी है. तीन फायर यूनिट की मददम से काफी मशक्कत के बाद आग बुझायी जा सकी. यह घटना में केबल ऑपरेटर 55 वर्षीय देवेंद्र यादव व 52 वर्षीय पत्नी ललिता देवी […]
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र की कचौड़ी गली में शुक्रवार को अहले सुबह आग की लपटों में घिर कर दंपती की मौत हो गयी है. तीन फायर यूनिट की मददम से काफी मशक्कत के बाद आग बुझायी जा सकी. यह घटना में केबल ऑपरेटर 55 वर्षीय देवेंद्र यादव व 52 वर्षीय पत्नी ललिता देवी की मौत कमरे में हो गयी. दोनों कमरे में सो रहे थे.
आपके शहर में
दंपति अकेले ही मकान में रहते थे. मकान से कुछ दूरी पर स्थित मकान में मृतक दंपति के बड़े बेटे दीप रत्न परिवार के साथ रहता है. घटना स्थल पर पहुंची पुलिस व एफएलएस की टीम ने जांच पड़ताल की. थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. ब्लोअर फटने से आग लगने की आशंका है.
सुबह लगभग चार बजे आग की तेज लपट व धुएं को देख पड़ोसी ने शोर मचाया, इसके बाद बेटे को सूचना दी गयी. सूचना पाकर मौके पर पुत्र दीप रत्न पहुंचा. उसने चौक थाना पुलिस व फायर बिग्रेड को फोन कर जानकारी दी. स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया. इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर तीन फायर यूनिटें पहुंचीं. इसके बाद आग को बुझाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए