पटना : मगध महिला व वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के लिए चलेगी बस, फरवरी से मिलेगी सुविधा

Updated:
विज्ञापन

पटना : पटना में महिला कॉलेज की छात्राओं के लिए फरवरी से स्पेशल बस चलायी जायेगी. इसको लेकर जनवरी अंत तक निर्णय लिया जायेगा और फरवरी से मगध महिला व वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू हो जायेगी. बस सेवा शुरू करने के पहले अधिकारियों की टीम बनी है, जो उन रूटों […]

विज्ञापन

पटना : पटना में महिला कॉलेज की छात्राओं के लिए फरवरी से स्पेशल बस चलायी जायेगी. इसको लेकर जनवरी अंत तक निर्णय लिया जायेगा और फरवरी से मगध महिला व वीमेंस कॉलेज की छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू हो जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

बस सेवा शुरू करने के पहले अधिकारियों की टीम बनी है, जो उन रूटों का अध्ययन करने में जुटी है कि कहां से कहां तक बस को चलाया जाये ताकि छात्राओं को अधिक-से-अधिक फायदा हो सके. महिला कॉलेजों से चलने वाली बसें गायघाट, दानापुर, स्टेशन और फुलवारी तक जायेंगी. इन बसों को कैसे और कहां स्टॉपेज देना है, इसकी तैयारी हो रही है. फिलहाल मगध महिला व वीमेंस कॉलेज से दो फेरा लगायेगी.

किराये को लेकर अभी तक निर्णय नहीं हो पाया है. परिवहन विभाग की ओर से छात्राओं के लिए चलने वाली बसों में कैमरे भी लगाये जायेंगे. कैमरा बस के मुख्य गेट पर लगाया जायेगा. इसको लेकर भी विभाग काम कर रहा है और फाइल आगे बढ़ गयी है. इसी माह इसको लेकर निर्णय होने की संभावना है.

पटना में छात्राओं के लिए बस सेवा फरवरी से शुरू होगी. सबसे पहले मगध महिला कॉलेज और वीमेंस कॉलेज से रूट का जहां तक निर्धारण होगा, वहां तक बसों को चलाया जायेगा.

-संजय अग्रवाल, सचिव, परिवहन विभाग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन