पटना : गार्डिनर अस्पताल में कल से हीमोफीलिया की दवा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2019 3:37 AM

विज्ञापन

पटना : गार्डिनर रोड अस्पताल में हीमोफीलिया का इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है. गार्डिनर रोड अस्पताल में सोमवार से हीमोफीलिया का इंजेक्शन मिलना शुरू हो जायेगा. अस्पताल प्रशासन ने एक हजार से अधिक फैक्टर-8 वायल की खरीदारी की है. लोकल परचेज के माध्यम से अस्पताल प्रशासन ने वायल मुहैया करायी […]

विज्ञापन
पटना : गार्डिनर रोड अस्पताल में हीमोफीलिया का इलाज कराने आ रहे मरीजों के लिए अच्छी खबर है. गार्डिनर रोड अस्पताल में सोमवार से हीमोफीलिया का इंजेक्शन मिलना शुरू हो जायेगा. अस्पताल प्रशासन ने एक हजार से अधिक फैक्टर-8 वायल की खरीदारी की है. लोकल परचेज के माध्यम से अस्पताल प्रशासन ने वायल मुहैया करायी है.
पिछले कुछ महीनों से इंजेक्शन के नहीं होने से मरीज बिना इलाज के लौट रहे थे. अस्पताल के अधीक्षक डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि हीमोफीलिया की दवाएं अस्पताल में आ गयी है. मरीजों को फ्री में दवाएं दी जायेंगी. डॉ मनोज ने कहा कि हीमोफीलिया जेनेटिक बीमारी है. इस के कारण रक्त में थक्का बनने की प्रक्रिया बंद हो जाती है. जिसे फैक्टर-8 वायल से ठीक किया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन