पटना : पिता ने दी बेटे की करतूत की जानकारी, कहा – सुपारी ले करता है हत्या, मेरा नाम करता है आगे
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : पटना का एक ऐसा अपराधी है जो खुद ही सुपारी लेकर हत्या की घटना को अंजाम देता है और अपने पिता का नाम सामने कर देता है. घटना के बाद जब पुलिस उस अपराधी को खोजने लगती है तो बेटा के बजाये पिता के पास पहुंच जाती है. गर्दनीबाग के रहने वाले अख्तर […]
विज्ञापन
पटना : पटना का एक ऐसा अपराधी है जो खुद ही सुपारी लेकर हत्या की घटना को अंजाम देता है और अपने पिता का नाम सामने कर देता है. घटना के बाद जब पुलिस उस अपराधी को खोजने लगती है तो बेटा के बजाये पिता के पास पहुंच जाती है.
गर्दनीबाग के रहने वाले अख्तर इमाम शुक्रवार को गर्दनीबाग थाना में पहुंचे और वहां के थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती को अपने बेटे मिराज आलम की करतूत को बतायी.
इसके साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि उसे तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा. पिता अख्तर इमाम ने बताया कि उसका बेटा मिराज आलम कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
उसके खिलाफ कई थाने में हत्या, लूट, गाड़ी चोरी जैसे मामले दर्ज हैं. उसका गिरोह धनरूआ में पकड़ा गया था. इसके साथ ही गर्दनीबाग में उसने एक व्यक्ति को सुपारी लेकर गोली मार दी थी.
लेकिन जिस व्यक्ति से उसने सुपारी ली थी उसे अपना नाम बताने के बजाये अख्तर इमाम बता दिया. यह नाम मेरा है. इसके बाद उसने उस व्यक्ति को गोली मार दी.
इस मामले में पुलिस ने सुपारी देने वालों को भी पकड़ा तो उन लोगों को चूंकि मेरा नाम पता था तो बता दिया. जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी हुई. गर्दनीबाग थानाध्यक्ष मनोरंजन भारती ने बताया कि पिता ने जानकारी दी है. पूरे मामले की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन