ePaper

पटना : आज से फिर अतिक्रमण हटाने का चलेगा अभियान

Updated at : 16 Jan 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : आज से फिर अतिक्रमण हटाने का चलेगा अभियान

डीएम का निर्देश, 23 जनवरी तक चलेगा पटना : शहर में एक बार फिर बुधवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा. जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देशन में 23 जनवरी तक पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं. इसके लिए नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, कंकड़बाग अंचल, […]

विज्ञापन
डीएम का निर्देश, 23 जनवरी तक चलेगा
पटना : शहर में एक बार फिर बुधवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जायेगा. जिलाधिकारी कुमार रवि के निर्देशन में 23 जनवरी तक पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं.
इसके लिए नगर निगम के नूतन राजधानी अंचल, बांकीपुर अंचल, कंकड़बाग अंचल, पटना सिटी अंचल एवं दानापुर अंचल के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है. इसमें दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों के साथ नगर निगम के पदाधिकारी एवं कर्मी, यातायात पुलिस के पदाधिकारी एवं बल तथा परिवहन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी कार्यरत रहेंगे.
इन प्रमुख सड़कों से हटेगा अतिक्रमण : जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान की समाप्ति के बाद अतिक्रमण हटाये गये स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण न हो इसके लिए एक धावा दल का गठन किया गया है.
टीम के साथ ट्रैक्टर, मजदूर व अन्य उपकरणों सहित पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. धावा दल के साथ एक पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं एक वीडियोग्राफर की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस बार अभियान दीघा रोड, दानापुर-सगुना रोड, पाटलिपुत्र कॉम्पलेक्स में अतिक्रमित दुकान, राजापुर पुल से हड़ताली मोड़ तक, बोरिंग रोड चौराहा से पाटलिपुत्र गोलंबर तक, हड़ताली मोड़ से जगदेव पथ तक, सीडीए बिल्डिंग से जीपीओ गोलंबर तक, बीएन कॉलेज से सायंस कॉलेज तक, कदमकुआं रोड, कंकड़बाग रोड व पटना बाइपास रोड पर चलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन