ट्विटर के जरिये जनता से जुड़ेंगे तेजस्वी यादव, 17 से शुरू करेंगे ”तेजस्वी की चौपाल”, आप भी पूछ सकते हैं अपने सवाल, …जानें कैसे?

Updated:
विज्ञापन

पटना : खरमास खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव पूरे फॉर्म में नजर आनेवाले हैं. मकर संक्रांति के दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि गुरुवार से चौपाल की शुरुआत कर रहे हैं. मालूम हो कि तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव राजद कार्यालय में जनता दरबार पहले से ही […]

विज्ञापन

पटना : खरमास खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव पूरे फॉर्म में नजर आनेवाले हैं. मकर संक्रांति के दिन राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बताया कि गुरुवार से चौपाल की शुरुआत कर रहे हैं. मालूम हो कि तेजस्वी यादव के बड़े भाई तेज प्रताप यादव राजद कार्यालय में जनता दरबार पहले से ही लगा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेजस्वी यादव अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव की राह पर अग्रसर हैं. तेज प्रताप यादव की तरह वह भी आम जनता से जुड़ेंगे और उनके सवालों के जवाब देंगे. तेज प्रताप यादव पहले से ही राजद कार्यालय में जनता दरबार आयोजित कर रहे हैं. अब तेजस्वी यादव तेजस्वी की चौपाल के जरिये आम जनता से जुड़ेंगे. तेजस्वी यादव ने मकर संक्रांति पर ट्वीट कर बताया कि आम जनता से बात करने को लेकर उत्साहित हैं. मैं इसी गुरुवार, 17 जनवरी, 2019 से ट्वीटर के जरिये जुड़ेंगे. वह दोपहर 12 बजे लाइव होंगे. साथ ही उन्होंने आम जनता से कहा है कि आप अपने प्रश्न हैशटैग तेजस्वी की चौपाल (#TejashwiKiChaupal) के साथ भेज सकते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन