पटना : नि:शुल्क प्रशिक्षण व नियोजन के लिए साक्षात्कार आज व कल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
अवर प्रादेशिक नियोजनालय पटना : नियोजन भवन स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण व नियोजन उपलब्ध करायेगा. इसके लिए नियोजनालय की ओर से एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट कर पहले उन्हें […]
विज्ञापन
अवर प्रादेशिक नियोजनालय
पटना : नियोजन भवन स्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण व नियोजन उपलब्ध करायेगा.
इसके लिए नियोजनालय की ओर से एनसीएस पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट कर पहले उन्हें प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके. साक्षात्कार का आयोजन 10 व 11 जनवरी को नियोजनालय (नियोजन भवन, छठा तल्ला) में किया गया है. इसके लिए योग्यता तय की गयी है, जिसे पूरा करनेवाले अभ्यर्थी शैक्षणिक, जाति व आय प्रमाणपत्र के शामिल हो सकते हैं.
प्रशिक्षण 120 घंटे का होगा, जिसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार लिया जायेगा. उत्तीर्ण डाटा प्रोसेस कार्य के लिए चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से प्रतिमाह 12,500 रुपये तथा वॉइस एंड चैट प्रोसेस कार्य के लिए 18,500 रुपये प्रतिमाह भुगतान होगा. एक वर्ष कार्य करने के बाद चयनित की स्थायी नियुक्ति होगी. सहायक निदेशक (नियोजन) प्रियंका कुमारी ने बताया.
योग्यता : वर्ष 2016, 2017 या 2018 में बीए, बीकॉम या बीएससी उत्तीर्ण होना चाहिए. एससी, एसटी, दो लाख रुपये से कम पारिवारिक आय वाले वर्ग से हो. उम्र सीमा 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन