पटना : पीएमसीएच में मारपीट मामले में 72 घंटे बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं

Updated at : 09 Jan 2019 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच में मारपीट मामले में 72 घंटे बाद भी जांच रिपोर्ट नहीं

जांच टीम पर उठे सवाल पटना : 72 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी पीएमसीएच की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट अधीक्षक को नहीं सौंपी है. ऐसे में अस्पताल की जांच टीम में शामिल सदस्यों पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है. इधर रिपोर्ट नहीं आने की वजह से पीएमसीएच के जूनियर […]

विज्ञापन
जांच टीम पर उठे सवाल
पटना : 72 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी पीएमसीएच की जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट अधीक्षक को नहीं सौंपी है. ऐसे में अस्पताल की जांच टीम में शामिल सदस्यों पर फिर से सवाल खड़ा हो गया है. इधर रिपोर्ट नहीं आने की वजह से पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर व कर्मचारियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. दोनों पक्षों में नाराजगी है और रिपोर्ट जमा करने के लिए दबाव दिया जा रहा है. दरअसल पीएमसीएच में पांच जनवरी को जूनियर डॉक्टर व कर्मचारियों में मारपीट हुई.
ओटी नंबर चार में पर्स चोरी होने की घटना को लेकर जूनियर डॉक्टरों ने अधीक्षक से शिकायत की और दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग भी की. जबकि कर्मचारियों का कहना था कि जूनियर डॉक्टरों की ओर से लगाया गया आरोप पूरी तरह से गलत है. मारपीट की घटना के बाद कर्मचारियों ने पांच घंटे काम ठप कर दिया था. इसके बाद आनन-फानन में जांच टीम गठित कर 72 घंटे में रिपोर्ट सौंपने की बात अधीक्षक ने कही थी. रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होनी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन