मौसम का यू टर्न : बूंदा-बांदी संग 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही हवा
Updated at : 08 Jan 2019 9:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पटना शहर के मौसम में आ रहे अप्रत्याशित बदलाव अभी और होंगे. मौसम विज्ञानी इसे ‘चरम मौसमी दशा’ बता रहे हैं. बीते रविवार को ही बढ़े तापमान ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान पिछले 10 साल में सर्वाधिक 12़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार […]
विज्ञापन
पटना : पटना शहर के मौसम में आ रहे अप्रत्याशित बदलाव अभी और होंगे. मौसम विज्ञानी इसे ‘चरम मौसमी दशा’ बता रहे हैं. बीते रविवार को ही बढ़े तापमान ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान पिछले 10 साल में सर्वाधिक 12़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को तेज हवाओं ने सबसे ज्यादा चौंकाया. सुबह करीब पचास किलोमीटर की रफ्तार से हवा बही. पिछले एक माह से औसतन चार से छह किलोमीटर की रफ्तार से पटना में हवा बही थी.
इस बदलाव से पटना सहित बिहार के कुछ खास इलाकों में घना कोहरा छा सकता है. जानकारी के मुताबिक हवा की यह गति सामान्य से दस गुना अधिक रही. बूंदा-बांदी भी हुई. हालांकि मौसम पूर्वानुमान विभाग ने इस तरह के बदलाव की अंदेशा भी जाहिर नहीं की थी. सुबह हल्के कोहरे के बाद साढ़े आठ बजे तक अच्छी धूप दिखी, लेकिन नौ बजे के बाद बादल छा गये. शहर के कई हिस्सों में बूंदा-बांदी व तेज हवा बहने लगी. दो बजे के बाद मौसम कुछ ठीक हुआ.
सुबह में धुंध का हल्का असर, देर से उड़े विमान
बदले मौसम का प्रभाव
शहर का अधिकतम तापमान बीते रोज की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस कम हो गया. अधिकतम तापमान 21़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 12़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को हुई छिटपुट बारिश के दो खास असर होंगे. खेती के लिए यह बारिश फायदेमंद है. दूसरा, रात का तापमान अब कम हो जायेगा. हालांकि मंगलवार को अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है.
इस दशा को वैज्ञानिक मौसम की चरम अवस्था कहते हैं. मौसम में अप्रत्याशित बदलाव देखे जाते हैं. सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ पटना पहुंचा, जबकि इसे उत्तरी बिहार की तरफ जाना था. पटना के आसपास बढ़े तापमान ने हवाओं को खींच लिया.
डॉ ए सत्तार, मौसम विज्ञानी, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय
तीन घंटे की देरी से पहुंची विक्रमशिला एक्सप्रेस
कुहासे की वजह से रोजाना ट्रेनें देरी से जंक्शन पहुंच रही है. सोमवार को दिल्ली से पटना आने वाली राजधानी एक्सप्रेस व संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस निर्धारित समय के करीब ही पहुंची. लेकिन, श्रमजीवी एक्सप्रेस 1:05 घंटे, मगध एक्सप्रेस 2:25 घंटे, ब्रह्मपुत्रा मेल 4:30 घंटे, विक्रमशिला एक्सप्रेस 2:47 घंटे, नॉर्थ इस्ट एक्सप्रेस 2:10 घंटे, अमृतसर-हावड़ा मेल 2:27 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची. इससे रोजाना हजारों रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




