फतुहा : किराना दुकान से नकदी समेत लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फतुहा : शहर के रेलवे गुमटी पार छोटी लाइन बाजार स्थित किराना दुकान की खपरैल छत को रविवार की रात्रि चोरों ने दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये के किराना सामान की चोरी कर ली. किराना दुकान मालिक मुन्ना कुमार को इस बात की जानकारी तब मिली जब लोगों ने दुकान की खपरैल की छत […]

विज्ञापन
फतुहा : शहर के रेलवे गुमटी पार छोटी लाइन बाजार स्थित किराना दुकान की खपरैल छत को रविवार की रात्रि चोरों ने दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये के किराना सामान की चोरी कर ली. किराना दुकान मालिक मुन्ना कुमार को इस बात की जानकारी तब मिली जब लोगों ने दुकान की खपरैल की छत खुली देख फोन से सूचना दी.
दुकान मालिक की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जिसमें दुकान के अंदर घुसे एक चोर की तस्वीर सहित चोरी की वारदात की फोटो सीसीटीवी कैैमरे में कैद हो गयी है. पुलिस के अनुसार कैमरे मेें कैद चोर की पहचान की जा रही है. दुकान मालिक मुन्ना कुमार के अनुसार चोरों ने पहले खपरैल छत की सीलिंग खोली व अंदर घुस गये.
चोरों ने दुकान में रखी करीब 95 हजार रुपये नकदी के साथ-साथ दस टीन सरसों का तेल चोरी कर लिया. इतना ही नहीं चोरों ने इस दुकान से सटे राजन कुमार के आलू गद्दी से भी करीब आठ हजार रुपये के सिक्के की चोरी कर ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन