पटना : आज भी डाउनलोड कर सकेंगे डॉन बॉस्को का फॉर्म
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : डॉन बॉस्को स्कूल की प्रवेश कक्षा में नामांकन के लिए एडमिशन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे गुरुवार से डाउनलोड किया जा रहा है. फॉर्म डाउनलोड करने का अंतिम दिन शुक्रवार है. इच्छुक अभिभावक स्कूल की वेबसाइट www.dbpspatna.com से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. पांच व छह जनवरी को स्कूल के […]
विज्ञापन
पटना : डॉन बॉस्को स्कूल की प्रवेश कक्षा में नामांकन के लिए एडमिशन फॉर्म स्कूल की वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे गुरुवार से डाउनलोड किया जा रहा है. फॉर्म डाउनलोड करने का अंतिम दिन शुक्रवार है. इच्छुक अभिभावक स्कूल की वेबसाइट www.dbpspatna.com से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं. पांच व छह जनवरी को स्कूल के पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित कैंपस से फॉर्म की बिक्री की जायेगी. सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे तक काउंटर से फार्म प्राप्त किया जा सकता है. फॉर्म का मूल्य 600 रुपये है. इसके अलावा पांच जनवरी को संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल तथा कुर्जी स्थित लोयोला स्कूल में भी फॉर्म का वितरण किया जायेगा.
एडमिशन के दिनों में कुछ ऐसे तत्व सक्रिय हो जाते हैं जो अभिभावकों को बरगला कर अपना स्वार्थ साधना चाहते हैं. यदि कोई एडमिशन के नाम पर डोनेशन या अतिरिक्त पैसे खर्च करने की बात करे तो उससे बचें.
– डॉ राजीव रंजन सिन्हा, प्राचार्य, बल्डविन एकेडमी
स्कूल में डोनेशन नहीं लिया जाता है. न ही किसी पैरवी की कोई गुंजाइश है. इसमें स्कूल की कोई रुचि नहीं होती, न ही किसी कर्मचारी की संलिप्तता होती है. अत: नोटिस के माध्यम से लोगों को आगाह किया जाता है.
– सिस्टर मेरी अल्फोंसा, प्राचार्या, डॉन बाॅस्को एकेडमी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन