ePaper

CM नीतीश ने माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

Updated at : 01 Jan 2019 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
CM नीतीश ने माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गॉव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर अपनी मां परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा […]

विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गॉव कल्याण बिगहा, हरनौत स्थित कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका जाकर अपनी मां परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्व रामलखन सिंह एवं अपनी धर्मपत्नी स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार, पुत्र निशांत कुमार एवं परिजनों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार, सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक जितेंद्र कुमार, विधायक चंद्रसेन, विधान पार्षद रणवीर नंदन, विधान पार्षद संजय कुमार उर्फ गांधी जी, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन के सदस्य उदकांत मिश्रा, नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य व्यक्तियों तथा शुभचिंतकों के साथ साथ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव मनीष कुमार वर्मा, विशेष सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी पटना, जिलाधिकारी नालंदा सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने भी स्व परमेश्वरी देवी, स्व राम लखन सिंह एवं स्व मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल्याण बिगहा स्थित अपने पुश्तैनी गांव के देवी मंदिर में जाकर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन