बत्तख देखने के दौरान तीन बच्चे डूबे, दो की मौत

Updated:
विज्ञापन

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र की आलमपुर कोदरिया पंचायत स्थित काली मंदिर तालाब में सोमवार को एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गये. इनमें से दो बच्चों की मौत हो गयी. तीसरे का इलाज पीएचसी में जारी है. बच्चों की पहचान गांव के ही शंभू दास के पुत्र श्रवण कुमार व पुत्री सुशीला कुमारी के […]

विज्ञापन
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र की आलमपुर कोदरिया पंचायत स्थित काली मंदिर तालाब में सोमवार को एक ही परिवार के तीन बच्चे डूब गये. इनमें से दो बच्चों की मौत हो गयी. तीसरे का इलाज पीएचसी में जारी है. बच्चों की पहचान गांव के ही शंभू दास के पुत्र श्रवण कुमार व पुत्री सुशीला कुमारी के रूप में हुई है.
तीसरा ढाई साल का लक्ष्मण है. शंभू गांव की ही चिमनी में पांच वर्षों से काम करता है. सोमवार की दोपहर बहोरन दास पोते श्रवण व पोती सुशीला के साथ बेटे का खाना लेकर चिमनी के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान तीनों बच्चे तालाब में तैर रहे बत्तख को देखने लगे और तालाब में चले गये, जिससे तीनों बच्चे डूब गये, जिनमें से एक को बचा लिया गया.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन