पटना : गुंजन हत्याकांड की जांच सीआइडी को
Updated at : 28 Dec 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन

डीजीपी व सीआइडी के एडीजे ने की घटनास्थल की जांच हाजीपुर/ पटना : पटना के नामचीन व्यवसायी गोपाल खेमका के पुत्र भाजपा नेता गुंजन खेमका की हत्या मामले को लेकर डीजीपी केएस द्विवेदी गुरुवार को हाजीपुर पहुंचे. घटना के सात दिन बाद उन्होंने सीआइडी के एडीजे विनय कुमार के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुंजन खेमका […]
विज्ञापन
डीजीपी व सीआइडी के एडीजे ने की घटनास्थल की जांच
हाजीपुर/ पटना : पटना के नामचीन व्यवसायी गोपाल खेमका के पुत्र भाजपा नेता गुंजन खेमका की हत्या मामले को लेकर डीजीपी केएस द्विवेदी गुरुवार को हाजीपुर पहुंचे. घटना के सात दिन बाद उन्होंने सीआइडी के एडीजे विनय कुमार के साथ औद्योगिक क्षेत्र स्थित गुंजन खेमका के जेके कॉटन फैक्टरी पर जांच-पड़ताल की. हाइ प्रोफाइल मैटर होने के कारण डीजीपी ने इस मामले की कमान खुद संभाली है.
लगभग एक घंटे के सघन जांच-पड़ताल के बाद वे मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हो गये. उन्होंने वैशाली के एसपी को कई निर्देश दिये. इस दौरान जिले के तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी और कई थानों के थानाध्यक्ष मौजूद थे.
एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गुंजन हत्या मामले की जांच के लिए सीआइडी से साइंटिफिक सहयोग मांगा गया है. इसी सिलसिले में डीजीपी के साथ सीआइडी के एडीजे भी जांच के लिए पहुंचे थे. एसपी ने दावा किया है कि बहुत जल्द ही गुंजन हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा. हत्याकांड के खुलासे के लिए गठित टीम कई बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.
इस दौरान जो भी साक्ष्य मिल रहे हैं, उसके आधार पर संभावित ठिकानों पर टीम छापेमारी कर रही है. ज्ञात हो कि बीते 20 नवंबर को गुंजन खेमका की उनके कॉटन फैक्टरी के गेट के समीप उस समय गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी जब वह अपने चालक मनोज रविदास के साथ काले रंग की क्रेटा कार से पहुंचे थे.
पटना : पटना के कारोबारी गुंजन खेमका की हत्या करने वाले शूटर ने मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया था. इसलिए पुलिस को शूटर तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है. हत्या से पहले जितने लोगों ने गुंजन से मोबाइल फोन पर बात किये थे, पुलिस ने सबसे पूछताछ कर लिया है. पूरा सीडीआर निकाल कर पूछताछ की जा चुकी है. इसमें परिवार के लोग व व्यवसायी मित्रों ने ही गुंजन से बात किया है.
किसी अपरिचित व्यक्ति के कॉल करने के प्रमाण नहीं मिले हैं. मतलब कि यह मर्डर मिस्ट्री उलझती चली जा रही है. तकनीकी अनुसंधान भी पुलिस को कुछ सबूत उपलब्ध नहीं करा सकी है. पिछले कुछ विवादों और बिजनेस पार्टनर से भी पूछताछ हुई है लेकिन पुलिस को ऐसी कोई वजह नहीं मिली जिससे यह साबित हो सके कि गुंजन की हत्या किस वजह से हुई है. हां इतना जरूर समझा जा रहा है कि इस घटना के पीछे किसी बड़े मास्टर माइंड का हाथ है. जो गुंजन को करीब से जानता है. फिलहाल पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
– गुंजन के ड्राइवर को
अभी नहीं क्लीन चिट गुंजन की हत्या के बाद उसके ड्राइवर से लगातार पूछताछ हो रही है. पहले दिन भी पूछताछ हुई थी लेकिन पुलिस को कुछ अब तक हांसिल नहीं हुआ है.
हालांकि गुंजन का ड्राइवर और घटना स्थल पर मौजूद फैक्ट्री का गार्ड ही ऐसे दो लोग हैं जिन्होंने शूटर को गोली मारते देखा है. इसलिए पुलिस जांच के क्रम में कई बार दोनों से पूछताछ कर चुकी है. पुलिस को गुंजन के ड्राइवर से भले ही कोई क्लू नहीं मिली हो लेकिन अभी उसे पुलिस ने क्लीन चिट नहीं दिया है. अभी भी वह शक के दायरे में है. पूछताछ जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




