पटना : नये साल में नये भवन में शिफ्ट होगा इग्नू कार्यालय

Updated:
विज्ञापन

पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का नया क्षेत्रीय कार्यालय बनकर तैयार है. लेकिन फिलहाल कंप्लीटेशन सर्टिफिकेट विवि को प्राप्त नहीं हुआ है. एनपीसीसी इसका काम कर रही है. इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अभिलाष नायक ने कहा कि 26 जनवरी तक बिस्कोमान भवन से मीठापुर में बने नये कैंपस में भवन शिफ्ट किये […]

विज्ञापन
पटना : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) का नया क्षेत्रीय कार्यालय बनकर तैयार है. लेकिन फिलहाल कंप्लीटेशन सर्टिफिकेट विवि को प्राप्त नहीं हुआ है. एनपीसीसी इसका काम कर रही है. इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक अभिलाष नायक ने कहा कि 26 जनवरी तक बिस्कोमान भवन से मीठापुर में बने नये कैंपस में भवन शिफ्ट किये जाने की योजना है.
काम 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है. सड़क और कुछ एक छोटे-मोटे काम ही बचे हैं. जनवरी तक वह पूरा हो जायेगा. बताते चलें कि नये भवन में जाने के बाद इग्नू को जगह की समस्या नहीं रहेगी. सुशभ्य कमरों के साथ ही वहां मीटिंग हॉल, लाइब्रेरी व स्टूडियो आदि के लिए भी जगह होगी. एक स्टडी सेंटर भी वहां बनाया जायेगा, जहां क्लासेज होंगे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन