ePaper

लालगंज में पटना के व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी

Updated at : 25 Dec 2018 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
लालगंज में पटना के व्यवसायी से मांगी 25 लाख की रंगदारी

लालगंज/पटना : पटना के व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि पटना के ही एक और व्यवसायी आनंद कुमार चौबे उर्फ डब्बू चौबे से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी का मामला सामने आया है. आनंद चौबे मूल रूप […]

विज्ञापन
लालगंज/पटना : पटना के व्यवसायी गुंजन खेमका की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि पटना के ही एक और व्यवसायी आनंद कुमार चौबे उर्फ डब्बू चौबे से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी का मामला सामने आया है.
आनंद चौबे मूल रूप से लालगंज थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के रहने वाले हैं. इस संबंध में मानिकपुर गांव निवासी उमेश चंद्र चौबे के व्यवसायी पुत्र आनंद कुमार चौबे ने लालगंज थाने में आवेदन देकर जलालपुर गांव के जयकिशोर शुक्ला के पुत्र संजय कुमार शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला पर 25 लाख रुपये रंगदारी व अगरपुर में निर्माणाधीन अपने मार्केट कॉम्प्लेक्स में आगे से एक दुकान मुफ्त में देने और नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है. पीड़ित व्यवसायी ने अपने आवेदन में लिखा है कि बीते 20 दिसंबर को वह अगरपुर स्थित अपने मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य को देखने गये थे.
तब अपने मकान के आगे और पीछे एक दूसरा ताला लटका हुआ पाया. पूछने पर आसपास के लोगों ने बताया कि पड़ोसी संजय शुक्ला उर्फ दीपक शुक्ला ने ताला लगाया है, जब इस बाबत वे संजय शुक्ला से पूछने गये, तो वह गाली गलौज करने लगा और बोला कि हम यहां के दबंग है.
यहां हमारी हुकूमत चलती है. 25 लाख व मार्केट में आगे से एक दुकान दे दो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर दी जायेगी. उल्लेखनीय है कि आनंद कुमार चौबे की पटना के राजाबाजार में किंजेल किचेन और क्वालिटी वायस नामक मिल्क पार्लर, पतंजलि शॉप है. साथ ही वह डिस्फर्म बिस्किट के डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं.
क्या कहते हैं…
व्यवसायी आनंद कुमार चौबे के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे जांच व कार्रवाई की जा रही है.
-शाहनाबाज, थानाध्यक्ष, लालगंज
जनता दरबार में बीते शनिवार को उनके यहां यह मामला आया था. तब उन्होंने आनंद चौबे के कागजात को सही ठहराते हुए अविलंब आरोपित को ताला खोलने और शनिवार को अपना कागजात लेकर आने की बात कही थी. यहां प्रशासन की बात की भी अवहेलना की गयी है. जिसके लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी.
-संतोष कुमार सिंह, अंचलाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन