फतुहा : पुलिस ने पकड़ी 40 कार्टन शराब, ग्रामीणों ने की रोड़ेबाजी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

फतुहा : मध निषेध विभाग की टीम और नदी थाना की पुलिस ने जेठुली गांव स्थित शिव मंदिर के पास छापेमारी कर एक घर से 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद की . इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. बताया जाता है कि पुलिस की मुखबिरी कर रहे युवक की ग्रामीणों […]
विज्ञापन
फतुहा : मध निषेध विभाग की टीम और नदी थाना की पुलिस ने जेठुली गांव स्थित शिव मंदिर के पास छापेमारी कर एक घर से 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद की . इस दौरान पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा.
बताया जाता है कि पुलिस की मुखबिरी कर रहे युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. पुलिस उसे बचाने पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी कर दी. नदी थाना अध्यक्ष नागेंद्र पाल ने शराब बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि रोड़ेबाजी करने वाले लोगों की पहचान कर ली गयी है.
मारपीट का आरोपित गिरफ्तार
बख्तियारपुर. रेल पुलिस ने अकालतख्त ट्रेन में यात्रियों के साथ मारपीट करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित बख्तियारपुर थाने के बबलू बगीचा का रहने वाला है. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










