पटना : सप्ताह में एक दिन राजस्व कोर्ट में दायर मुकदमों की हो समीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोंग्थू के अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व न्यायालय वादों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीएम कुमार रवि के अलावा बक्सर, आरा, कैमूर के जिलाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक में अध्यक्ष-सह-सदस्य, राजस्व पर्षद ने बताया गया कि राज्य के सभी राजस्व न्यायालयों को कंप्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया […]
विज्ञापन
पटना : प्रमंडलीय आयुक्त आरएल चोंग्थू के अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व न्यायालय वादों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीएम कुमार रवि के अलावा बक्सर, आरा, कैमूर के जिलाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे. बैठक में अध्यक्ष-सह-सदस्य, राजस्व पर्षद ने बताया
गया कि राज्य के सभी राजस्व न्यायालयों को कंप्यूटरीकृत करने की प्रक्रिया चल रही है. तीन माह पूर्व प्रत्येक प्रमंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा की गयी थी. उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिला पदाधिकारी सप्ताह में कम-से-कम एक दिन राजस्व न्यायालय में दायर वादों के प्रगति की समीक्षा करते हुए मामले को निष्पादित करें.
सभी जिलों में सुनवाई के दौरान बहुत मामले लंबित पड़े हुए हैं. बहुत सारे मामले ऐसे होते हैं. जिनमें परिवार के किसी एक व्यक्ति का ही नाम जमाबंदी रसीद में अंकित किया जाता है और इससे भूमि विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है.ऐसे में पारिवारिक भूमि विवाद की नियमित समीक्षा अंचल जिला स्तर से की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन