पटना : तेजस्वी युवा राजद की कमान शहाबुद्दीन के पुत्र को सौंपें : संजय सिंह

Updated:
विज्ञापन

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से अपील की है कि वह युवा राजद की कमान ओसामा को दे दें. ओसामा राजद नेता शाहबबुद्दीन के पुत्र हैं और उनका पूरा अनुभव भी उनके साथ है. पार्टी की कमान संभालने के बाद वह भी राजद के […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से अपील की है कि वह युवा राजद की कमान ओसामा को दे दें. ओसामा राजद नेता शाहबबुद्दीन के पुत्र हैं और उनका पूरा अनुभव भी उनके साथ है.
पार्टी की कमान संभालने के बाद वह भी राजद के नवरत्नों में शामिल हो जायेंगे. सिंह ने कहा कि तेजस्वी को मान लेना चाहिए कि जेल में बंद पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा तो पीयू के प्रांगण में पिता के लिए कैम्पेन कर रहे हैं. ओसामा के कैम्पेन से क्या शहाबुद्दीन के पाप कम हो जायेंगे. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. ताज्जुब है कि राष्ट्रीय पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस के नेता क्षेत्रवाद को हवा दे रहे हैं.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन