पटना : कार सवार युवकों ने दुकानदार को पीटा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Dec 2018 9:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में राजेंद्रनगर टर्मिनल के ठीक सामने शनिवार की रात कार सवार युवकों ने दुकानदा से मारपीट की. इस दौरान वहां पर ठेला लगाने वालों से भी मारपीट किया. स्थानीय लोगों की मानें तो कार सवार युवक शराब के नशे में थे. टर्मिनल के सामने कार लगाकर कुछ खरीदने गये […]
विज्ञापन
पटना : पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में राजेंद्रनगर टर्मिनल के ठीक सामने शनिवार की रात कार सवार युवकों ने दुकानदा से मारपीट की. इस दौरान वहां पर ठेला लगाने वालों से भी मारपीट किया. स्थानीय लोगों की मानें तो कार सवार युवक शराब के नशे में थे.
टर्मिनल के सामने कार लगाकर कुछ खरीदने गये थे. इस दौरान दुकान से उलझ गये, इसके बाद जमकर उत्पात मचाया. लोगों ने पुलिस को सूचना दिया लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती तब तक कार सवार फरार हो गये थे. इस मामले में पत्रकारनगर थानेदार का कहना है कि कोई आवेदन नहीं मिला है. घटना के बाद कोई थाने नहीं पहुंचा है.
100 से अधिक बाइक सवार एक साथ रविवार को दिन में बेली रोड से गुजरे तो सड़क पर दहशत फैल गयी. जिस तरह से बाइक से लहरिया कट मार रहे थे उससे साफ है कि यह बाइकर्स गैंग के सदस्य थे. हड़ताली मोड़ मोड़ पर ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ते हुए बाइकर्स निकले तो लोग देखते रह गये. पुलिस सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश कर रही है. यह लोग कौन थे पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




