पूर्वी दिल्ली में बिहार के रहनेवाले टैटू कलाकार का सिर कटा शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के खाली भूखंड पर झाड़ियों में एक टैटू आर्टिस्ट का सिर कटा शव मिला है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के बबलू (22) के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि बगल से गुजरने वाले एक राहगीर ने दिन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के खाली भूखंड पर झाड़ियों में एक टैटू आर्टिस्ट का सिर कटा शव मिला है. पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान बिहार के बबलू (22) के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि बगल से गुजरने वाले एक राहगीर ने दिन में साढ़े तीन बजे शव के बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त पंकज सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस को दिल्ली जल बोर्ड के खाली भूखंड पर झाड़ियों में एक सिर कटा शव मिला. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का सिर भी वहीं पर मिला. बबलू के भाई ने उसकी पहचान की. वह मयूर विहार में अपने भाई के साथ रहता था. डीसीपी ने बताया कि बबलू सोमवार से ही घर से लापता था. पुलिस को संदेह है कि कुछ दिन पहले व्यक्ति की हत्या के बाद शव को वहां फेंका गया होगा. मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन