पटना : दुराचारी को बचाने में तेजस्वी ने लगा दी थी ताकत : संजय सिंह
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नाबालिग से दुराचार के मामले में राजद विधायक राजबल्लभ यादव को दोषी करार दिये जाने पर तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है. जदयू नेता का आरोप है कि तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए राजबल्लभ प्रसाद को संरक्षण दिया था. कानून से बचाने की कोशिश […]
विज्ञापन
पटना : जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने नाबालिग से दुराचार के मामले में राजद विधायक राजबल्लभ यादव को दोषी करार दिये जाने पर तेजस्वी प्रसाद यादव पर निशाना साधा है. जदयू नेता का आरोप है कि तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री रहते हुए राजबल्लभ प्रसाद को संरक्षण दिया था. कानून से बचाने की कोशिश की थी. नेता विरोधी दल महिला, छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जो मुहिम छेड़े हुए हैं उस पर सवाल खड़ा हो गया है.
कोर्ट से नाबालिग को न्याय मिला है. फैसले के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास बढा है. राजबल्लभ प्रसाद के मामले में सूबे के प्रशासनिक महकमे ने जिस तरह से त्वरित कार्रवाई की अब वह अपने मुकाम पर पहुंच गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन