पटना : छात्रों पर एफआईआर को लेकर फिर कॉलेज में शुरू हो गया विरोध-प्रदर्शन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

शिक्षक की बर्थडे पार्टी मनाने का मामला पटना : कला एवं शिल्प महाविद्यालय के क्लास रूम में शिक्षक की बर्थडे पार्टी मनाना छात्रों को महंगा पड़ रहा है. छात्रों पर कार्रवाई हुई है. इसका विरोध कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स ने शुरू कर दिया है. स्टूडेंट्स धरना पर बैठ गये हैं. बुधवार को पूरे दिन कॉलेज […]
विज्ञापन
शिक्षक की बर्थडे पार्टी मनाने का मामला
पटना : कला एवं शिल्प महाविद्यालय के क्लास रूम में शिक्षक की बर्थडे पार्टी मनाना छात्रों को महंगा पड़ रहा है. छात्रों पर कार्रवाई हुई है. इसका विरोध कॉलेज के सभी स्टूडेंट्स ने शुरू कर दिया है. स्टूडेंट्स धरना पर बैठ गये हैं.
बुधवार को पूरे दिन कॉलेज में पढ़ाई बाधित रही. स्टूडेंट कॉलेज के अंदर ही पूरे दिन विरोध दर्ज करते रहे. वहीं बर्थडे सेलिब्रेशन कर रहे छात्रों पर पीयू प्रशासन ने एफआईआर दर्ज करवा कर खुद को कटघरे में खड़ा कर लिया है. बिना जांच किये ही अनुशासन कमेटी से छात्रों को अपराधी करार दे दिया गया है. विभिन्न छात्र संगठन अनुशासन कमेटी में शामिल सभी लोगों की मानसिकता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं.
शिक्षकों की गुटबाजी में छात्र फंसे : गौरतलब है कि पीयू ने बर्थडे पार्टी आयोजित करनेवाले छह छात्रों पर एफआईआर भी दर्ज करवा दी. सूत्रों के अनुसार शिक्षकों की गुटबाजी में छात्रों को फंसाया गया है. पीयू प्रॉक्टर भी इसे कबूल रहे हैं. छात्रों ने शिक्षकों पर भी आरोप लगाया कि यहां शिक्षकों में ही गुटबाजी चलती है. इसके कारण ही कैंपस का माहौल खराब हो रहा है.
प्रॉक्टर के बयान से स्टूडेंट्स आक्रोशित, विश्वविद्यालय के निर्णय पर उठ रहे हैं सवाल
पीयू प्रॉक्टर डॉ जीके पिल्लई ने कहा कि ‘कोई भी गलती करता है और उसकी सजा नहीं मिलेगी तो, आप इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी को संभाल नहीं सकते. सब नियम से चलता है. आज बर्थडे पार्टी की गयी, कल वे शराब पार्टी करेंगे, डांस पार्टी करेंगे.’ प्रॉक्टर का इस तरह का बयान सामने आने से स्टूडेंट्स और आक्रोशित हो गये हैं.
पीयू प्रशासन ने रिजल्ट भी रोका
आरोपित छात्रों पर पीयू प्रशासन ने पांच-पांच हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाने के साथ ही फाइनल इयर के चार छात्रों के रिजल्ट पर भी रोक लगा दी है.
वहीं दो अन्य स्टूडेंट्स छठे सेमेस्टर के हैं. इन दो छात्रों के अगले सेमेस्टर में एडमिशन पर भी रोक लगायी है. वहीं फाइनल इयर के स्टूडेंट्स को अब यूनिवर्सिटी के किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने से रोक भी लगा दी है. सभी आरोपित स्टूडेंट कला एवं शिल्प महाविद्यालय के मूर्तिकला विभाग के ही हैं. जिन छह छात्रों पर केस दर्ज कराया गया है उनमें विपिन कुमार, मुकेश कुमार, विनोद कुमार रजक और धनजीव कुमार फाइनल इयर के स्टूडेंट्स हैं. वहीं प्रतीक कुमार और मो रईस छठे सेमेस्टर के स्टूडेंट्स हैं.
उठ रहे सवाल
– क्या बर्थ डे मनाना अपराध की श्रेणी में आता है?
-साफ तौर पर पता चल रहा है कि 4:30 बजे के बाद बर्थडे पार्टी मनायी गयी.
-मोबाइल की तस्वीरों से पता चल रहा है कि बर्थडे क्लास टाइम में नहीं मनायी गयी.
– बर्थडे मनाने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी क्यों बना रहा अपराधी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




