पटना : प्रदेश महिला कांग्रेस ने जिला कमेटियों के पुनर्गठन का दिया निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Dec 2018 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई. इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला कमेटियों के पुनर्गठन का निर्देश दिया गया. इसके साथ अन्य कई बिन्दुओं पर दोनों सत्रों में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ. कार्यकारिणी की […]
विज्ञापन
पटना : बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम पटना में सम्पन्न हुई. इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों और पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला कमेटियों के पुनर्गठन का निर्देश दिया गया. इसके साथ अन्य कई बिन्दुओं पर दोनों सत्रों में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ.
कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों की महिला जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमिता भूषण की अध्यक्षता में सम्पन्न इस बैठक में संगठित और असंगठित क्षेत्र प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय समन्वयक प्रतिष्ठा सिंह उपस्थित रहीं.
उन्होंने ‘मेरी मीता’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अक्सर लोग सफलता के बाद ऐसे चेहरों को भूल जाते हैं जिनकी अदृश्य व महत्वपूर्ण भूमिका उस सफलता के पीछे होती है. मीता वास्तव में वही है जिसका योगदान इससफलता में काफी बड़ी होती है. इस दौरान महिला कांग्रेस ने दर्जनों माताओं को सम्मानित किया.
बैठक के दौरान प्रतिष्ठा सिंह के अलावा सभी महिला जिलाध्यक्ष,पदाधिकारी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ समीर कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, जया मिश्रा, डॉ किरण सिंह, संध्या सिंह, संगीता कुमारी आदि सैकड़ों महिला कार्यकर्ता मौजूद रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




