पटना : 94 सब जज को मिली प्रोन्नति, एडीजे बने
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : राज्य के 94 न्यायिक पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है. सब जज सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्तर के इन पदाधिकारियों को एडीजे बनाया गया है. इनके पदस्थापन की अधिसूचना अलग से जारी की जायेगी. विभिन्न जिलों में तैनात 94 सब जज सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को जिला न्यायाधीश (प्रवेश बिन्दु) यथा अपर जिला […]
विज्ञापन
पटना : राज्य के 94 न्यायिक पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी गयी है. सब जज सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्तर के इन पदाधिकारियों को एडीजे बनाया गया है. इनके पदस्थापन की अधिसूचना अलग से जारी की जायेगी. विभिन्न जिलों में तैनात 94 सब जज सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी को जिला न्यायाधीश (प्रवेश बिन्दु) यथा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोटि के पदों पर प्रोन्नति की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी गयी.
सभी को पदभार ग्रहण करने की तिथि से वेतनमान 51550 -1230 58930-1380-63070 का लाभ मिलेगा. प्रोन्नति पाने वालों में अंजनी कुमार श्रीवास्तव सब जज सह मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पटना, शहाब कौसर सदस्य सचिव बिहार स्टेट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम कमेटी हाईकोर्ट पटना, कृष्ण माेहन तिवारी सब जज पटना भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन