पीयू छात्र संघ चुनाव : इन सबके सिर पर सजा काउंसेलर पद का ताज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2018 7:53 AM
छात्र संघ चुनाव में वोटिंग समाप्त होने के कुछ देर बाद कॉलेज काउंसेलर पद के उम्मीदवारों की गिनती शुरू हो गयी. सेंट्रल पद के उम्मीदवारों के वैलेट बॉक्स सील कर सभी कॉलेज ने मतगणना स्थल पर भेज दिया. इसके बाद कॉलेज काउंसेलर पद के लिए कॉलेज में ही गिनती शुरू हो गयी. तीन बजे से […]
छात्र संघ चुनाव में वोटिंग समाप्त होने के कुछ देर बाद कॉलेज काउंसेलर पद के उम्मीदवारों की गिनती शुरू हो गयी. सेंट्रल पद के उम्मीदवारों के वैलेट बॉक्स सील कर सभी कॉलेज ने मतगणना स्थल पर भेज दिया. इसके बाद कॉलेज काउंसेलर पद के लिए कॉलेज में ही गिनती शुरू हो गयी.
तीन बजे से कई कॉलेज में गिनती शुरू हुई, तो कहीं चार-पांच बजे से गिनती शुरू हुई. कुल 24 काउंसेलर के पद है जिसमें पटना वीमेंस कॉलेज, पटना ट्रेनिंग कॉलेज व पटना वीमेंस ट्रेनिंग काॅलेज में कुल छह सीटों पर पहले ही निर्विरोध चयन हो चुका है. आकांक्षा वर्मा, जुलेखा कलाम, प्रियंका श्रीवास्तव, सिमरन मंडल का चयन पटना वीमेंस कॉलेज निर्विरोध हुआ है. पटना ट्रेनिंग कॉलेज से तरुण कुमार का और पटना वीमेंस ट्रेनिंग कॉलेज का रानी कुमारी पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है. इसके बाद कुल 18 बचे हुए सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई. सबसे पहले कला एवं शिल्प महाविद्यालय के कॉलेज काउंसेलर का रिजल्ट आया.
प्रेम प्रतिज्ञा अपने निकट प्रतिद्वंदी आदित्य सिग्रीवाल को 16 वोट से हरा कर विजय हासिल किया. प्रेम आर्ट एंड कल्चर स्टूडेंट्स फेडरेशन (एसीएसएफ) के प्रत्याशी थे. प्रेम 73, आदित्य कुमार सिंह को 57 वहीं आशीष को 44 मत हासिल हुआ. पटना कॉलेज में मनोरंजन कुमार राजा को 350 वोट मिले वहीं प्राची को 252 वोट पर जीत हासिल की. बीएन कॉलेज से छात्र लोजपा के दोनों ही उम्मीदवार प्रियरंजन कुमार 296 व रोशन कुमार राजा 306 वोट लाकर जीत हासिल की. साइंस कॉलेज में विक्की कुमार 522 वोट व परमेंश्वर राज 449 वोट के साथ काउंसेलर में जीत हासिल की. ये सभी निर्दलीय उम्मीदवार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










