पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव : हॉस्टलों में वोट मांगने पहुंचे छात्र नेता, आज थमेगा प्रचार

Updated:
विज्ञापन

पांच दिसंबर को पड़ेंगे वोट पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे छात्र संगठनों का प्रचार अभियान भी तेज होता जा रहा है. रविवार को कॉलेजों में छुट्टी के कारण सभी छात्र संगठनों ने छात्रावासों में प्रचार अभियान चलाया. छात्र नेताओं ने हर हॉस्टल के एक-एक कमरे में जाकर […]

विज्ञापन
पांच दिसंबर को पड़ेंगे वोट
पटना : पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे छात्र संगठनों का प्रचार अभियान भी तेज होता जा रहा है. रविवार को कॉलेजों में छुट्टी के कारण सभी छात्र संगठनों ने छात्रावासों में प्रचार अभियान चलाया. छात्र नेताओं ने हर हॉस्टल के एक-एक कमरे में जाकर छात्रों से वोट मांगा.
यहां तक कि छात्र नेता उन प्राइवेट हॉस्टलों और लॉज को भी नहीं छोड़ रहे हैं और जहां पटना विवि के छात्र अधिक संख्या में रहते हैं. कुछ तो अपनी पहचान वाले छात्र के घर तक भी पहुंच रहे हैं. पटना विवि छात्र संघ का चुनाव पांच दिसंबर को होना है. सोमवार को प्रचार का आखिरी दिन है.
सोशल मीडिया पर हो रहा प्रचार : इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी कैंपेनिंग जारी है. छात्र डिजिटल व डिजाइनर पोस्टर का प्रयोग कर रहे हैं. छात्र तरह-तरह के पोस्टरों व डिजाइन के जरिये वोटरों को लुभा रहे हैं. सोशल मीडिया में किसी भी तरह का पोस्टर बनाया जा रहा है, जबकि कैंपस में सिर्फ हाथों से बने पोस्टर व हैंडबिल ही चल रहे हैं.
अधिकतर छात्र नेता फोटोकॉपी का प्रयोग कर रहे हैं. कैंपस में भले ही आचार संहिता कैंपस है, लेकिन सोशल मीडिया इसका दायरा नहीं है, इसलिए छात्र इसका खूब फायदा उठा रहे हैं.
प्रेसिडेंशियल डिबेट आज
सोमवार को ही 11 बजे पटना कॉलेज मैदान में प्रेसिडेंशियल डिबेट का आयोजन होगा, जिसमें अध्यक्ष पद के हर प्रतिभागी पांच-पांच मिनट तक अपनी बात रखेंगे.
डिबेट में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विश्वविद्यालय के प्रति अपनी दृष्टि और चुनाव जीतने के बाद एक प्रतिनिधि के रूप में विश्वविद्यालय के विकास के लिए किस प्रकार से काम करेंगे, इस पर अपनी बातें रख सकते हैं. वे अपनी विचारधारा और एजेंडा भी रख सकते हैं.
छात्र उन्हें क्यों वोट करें, वे अपने वक्तव्य में बता सकते हैं. छात्र भी अपने नेता और उनकी सोच को करीब से जान सकते हैं. प्रेसिडेंशियल डिबेट विवि के हर अधिकारी, छात्र, शिक्षक और प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन