पटना : विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी सरकार : सुशील मोदी

Updated at : 27 Nov 2018 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी सरकार : सुशील मोदी

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को उनके सरकारी आवास पर भाजपा और रालोसपा विधायक दल की बैठक हुई.इस बैठक में लोजपा के विधायक भी शामिल हुए. बैठक में सभी विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सघन दौरा व जनसम्पर्क कर राज्य व केन्द्र […]

विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को उनके सरकारी आवास पर भाजपा और रालोसपा विधायक दल की बैठक हुई.इस बैठक में लोजपा के विधायक भी शामिल हुए. बैठक में सभी विधायकों व विधान परिषद सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में सघन दौरा व जनसम्पर्क कर राज्य व केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व कार्यों से आम जनता को अवगत कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में विधायकों की जानकारी दी गयी कि एनडीए विधायक दल की बैठक बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में होगी.
उपमुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा कि महज दो महीने बाद लोकसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा हो जाने के बाद आचार संहिता लागू हो जायेगी. इसलिए लोकसभा चुनाव को केंद्रित कर सभी विधायक व विधान परिषद सदस्य जनता के बीच जनसंपर्क अभियान चला कर राज्य व केंद्र सरकार के कार्यों का प्रचार-प्रसार करें.
मोदी ने कहा कि जारी व्हीप के मद्देनजर सभी विधायक दोनों सदनों में कार्यवाही के दौरान मौजूद रहें और मतदान की स्थिति में सरकार के पक्ष में मतदान करें. सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. बैठक में रालोसपा विधायक ललन पासवान, सुधांशु शेखर सहित सभी मंत्री और विधायक तथा संगठन महामंत्री नागेंद्र जी भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन