मेडिकल बोर्ड के सामने हुआ अमित के शव का पोस्टमार्टम
Updated at : 25 Nov 2018 3:50 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : एमको कंपनी के अधिकारी अमित कुमार के शव का शनिवार को पीएमसीएच में मेडिकल बोर्ड के समक्ष पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों की मांग पर मेडिकल बोर्ड के समक्ष पाेस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया था. भाई गगन को शक है कि उसके भाई की हत्या […]
विज्ञापन
पटना : एमको कंपनी के अधिकारी अमित कुमार के शव का शनिवार को पीएमसीएच में मेडिकल बोर्ड के समक्ष पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया. परिजनों की मांग पर मेडिकल बोर्ड के समक्ष पाेस्टमार्टम कराने का निर्णय लिया गया था. भाई गगन को शक है कि उसके भाई की हत्या कर दी गयी है. गगन के शक के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर दी.
दूसरी ओर पुलिस अभी भी इस मामले को सुसाइड बता रही है. अभी तक पुलिस को जो साक्ष्य मिले हैं, वह सुसाइड की ओर इशारा कर रहे हैं. सिटी एसपी मध्य अमरकेश डी ने बताया कि घटनास्थल की एफएसएल से जांच करायी गयी थी, जिसमें एफएसएल ने स्पष्ट रूप से सुसाइड करार दिया है. फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है.
परिजन जिस तरह का लिखित आवेदन देंगे, उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. हालांकि सिटी एसपी के अनुसार सुसाइड करने का कारण स्पष्ट नहीं है. अमित की मौत के बाद उसके पोस्टमार्टम को मेडिकल बोर्ड के समक्ष कराने की मांग को लेकर परिजन पुलिस ऑफिस में पहुंचे थे. जहां परिजनों व लोगों ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि अमित ने सुसाइड कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




